खुर्जा। ।भारत पुष्प।  श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया जिसमें शांतिकुंज गायत्री परिवार के द्वारा एक कुण्डीय यज्ञ सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के व्यवस्थापक बनारसी दास, सह व्यवस्थापक राकेश कुमार बंसल, शिवकुमार  गुप्ता, हरित मोहन गुप्ता, अन्य लोग उपस्थित रहे । मां सरस्वती के जन्म उत्सव बसंत उत्सव एवं वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर विद्यालय के आचार्य राजपाल सिंह एवं अलका कौशिक ने अपने विचार रखें कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने निर्वाचन आयोग, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं को अनिवार्य मतदान एवं जागरूक मतदान हेतु शपथ दिलायी । कार्यक्रम का संचालन आचार्य मीनू कुमारी ने किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *