–उत्तर प्रदेश की संस्कृति पर आधारित पेंटिंग्स का किया गया प्रदर्शन

–जिलाधिकारी द्वारा पेंटिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को किया प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत

–बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

बुलन्दशहर। भारत पुष्प। शनिवार को अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ अंतुल तेवतिया की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विधायकगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं दिव्य तथा भव्य पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया गया, स्वयं सहायता समूह एवं विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों को लगाया गया, जिसका अवलोकन अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी द्वारा किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।उपस्थित जनसमूह द्वारा लखनऊ में केंद्रीय मंत्री गृह एवं सहकारिता विभाग, भारत सरकार अमित शाह एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एक गौरवशाली प्रदेश है। शास्त्रों के अनुसार हिंदुस्तान की 07 प्राचीन नगरियों में से 03 उत्तर प्रदेश के अंदर है जहां सभ्यता का विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश ने सबसे अधिक प्रधानमंत्री इस देश को दिए है। आज उत्तर प्रदेश में देश एवं दुनिया के लोग इन्वेस्ट करने के इच्छुक है। आज प्रदेश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है। हम सबको मिलकर सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाना है। हम सब सौभाग्यशाली है कि हमारा जन्म भगवान राम और कृष्ण की भूमि पर हुआ है। उत्तर प्रदेश देश में जनसंख्या के अनुसार तो प्रथम है ही इसके साथ विश्व में कई देशों से भी बड़ा है। आज उत्तर प्रदेश अपनी सनातन एवं धार्मिक परंपराओं के साथ ही कानूनी प्रतिबद्धताओं को साबित कर रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढने के साथ अपनी परम्पराओं से भी देश एवं दुनिया को परिचित करा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भारत और दुनिया में उत्तर प्रदेश को हर सकारात्मक दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे, हवाई अड्डे, मेट्रो स्टेशन उत्तर प्रदेश में बन रहे है। बहुत ही तेज गति से उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने बहुत तेजी से प्रगति की है। आज उत्तर प्रदेश को व्यवस्थाओं का प्रदेश कहा जा रहा है। बिजली, सड़के, हाईवे, आदि की व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आज किसान, व्यापारी, गरीब, मजदूर, खिलाड़ी सहित उत्तर प्रदेश का आम जनमानस खुश है।

उन्होंने कहा कि आज आयोजित प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चे आने वाले समय में प्रदेश एवं देश की उन्नति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रुति द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति देने वाले छात्र छात्राओं एवं लाभार्थियों को प्रोत्साहन कर एवं उत्कृष्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, विधायकगण लक्ष्मी राज सिंह, देवेन्द्र सिंह लोधी व भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *