बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। तहसील सदर के अंतर्गत गांव कुराला में संचालित गौशाला का जिलाधिकारी श्रुति ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए गौवंशो के भरण पोषण के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि गौशाला में लगभग 143 गौवंश संरक्षित है जिनकी देखरेख के लिए 03 केयर टेकर तैनात है। सर्दी से बचाव के लिए टीन शेड को चारों तरफ से तिरपाल लगाकर कवर किया गया है। गौवंशो के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है तथा प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था की जाती है। ग्राम प्रधान को निर्देश दिए गए कि गौशाला परिसर में जहां पर कच्चा है वहां खड़ंजा लगवाया जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि सभी गौवंशो की ईयर टैगिंग की जाए। गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार उपचार दिया जाये। रजिस्टर को अद्यतन रखा जाए। इस अवसर पर  सीवीओ, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *