–गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीएलओ को नगर एस0डीएम ने किया सम्मानित
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 26 जनवरी 26 को तहसील में एसडीएम दीपक पाल नें ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाकर सलामी देकर 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस कार्यक्रम के उपरांत तहसील परिसर में 77 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कस्तूरबा गांधी सलेमपुर स्कूल की छात्राओ नें गणेश वदंना की प्रस्तुती देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बीच में तहसील कर्मीयों ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अपने अपने सुविचार रखे और अंत में एसडीएम दीपक पाल नें गणतंत्र दिवस के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर बीएलओ को सम्मानित किया। उसके बाद सबको मिठाई वितरण करायी।
![]()
