बुलंदशहर। भारत पुष्प। मंगलवार को मंडलायुक्त मेरठ मण्डल मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में पूर्व में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई समीक्षा बैठक के कार्यवृत्त की अनुपालन में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि खुर्जा बस अडडे के पास नाले का निर्माण कार्य कराया जाना नगर क्षेत्र में चाँदपुर से होते हुए रेलवे पुलिया के नीचे से टीचर्स कॉलोनी, शिवपुरी एवं आनन्द विहार, राधानगर होकर कच्चा नाला, काली नदी तक जाता है। यह नाला एवं बाध सिंचाई विभाग के प्रबंधन का है इस नाले एवं पटरी के निर्माण हेतु परियोजना अंकन 2597.64 लाख रूपयें की तैयार कर शासन से प्रेषित की गयी थी, जिस पर राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अन्तर्गत शासन द्वारा बैठक में सिंचाई विभाग से समन्वयन कर पुनः कार्य योजना प्रस्तुत करने के संबंध में निर्देश प्राप्त हुये, निकाय द्वारा अधिशासी अभियन्ता, बुलन्दशहर खण्ड, गंग नहर, बुलन्दशहर को शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुयें स्थलीय निरीक्षण भी संयुक्त रूप से किया गया। वर्तमान में सिंचाई विभाग द्वारा नाले का सर्वेक्षण / डिजाईन / ड्राईंग/एस्टीमेट तैयार किये जाने खण्ड को उपलब्ध कराने की मांग की गयी है। धनराशि हस्तान्तरित की स्वीकृति हेतु प्रकरण बोर्ड की आगामी बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा। जिस पर स्वीकृति उपरान्त अग्रिम कार्यवाही नियमानुसार की जायेगी। शहर में अतिक्रमण की समस्या का समाधान किया जाना, नगर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रशासन / पुलिस बल/नगर पालिका द्वारा माह अक्टूबर 2025 में चलाकर अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। काली नदी की सफाई कराया जाना, काली नदी के तटबन्धों पर सफाई समय-समय पर निकाय द्वारा करायी जाती है। नदी का स्वामित्व, सिंचाई विभाग, ड्रेनेज खण्ड, मेरठ के अन्तर्गत आता है। टैक्स की समस्या का समाधान कराया जाना, नगर में भवनों पर स्वमूल्यांकन नीति के अन्तर्गत करारोपण कराया गया है, गत कर निर्धारण में 5 वर्ष उपरान्त बोर्ड द्वारा 19 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिस के अनुपालन में स्वमूल्यांकन की कार्यवाही की गयी है. जिन भवनों/क्षेत्र में कर निर्धारण की समस्या के संबंध में आपत्ति प्राप्त हुयी है, उनका निस्तारण नियमानुसार कराया जा रहा है। नगर पालिका में पार्किंग बनाया जाना, नगर के मुख्य बाजार के समीप जेल की रिक्त भूमि पर अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था के लिये अनुमति हेतु पत्र जेल अधीक्षक को प्रेषित किया गया है, अनुमति प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। सीवर लाईन की समस्या का समाधान, सीवर लाईन के नियमित संचालन / रख-रखाव हेतु ‘वन सिटी वन ऑपरेटर योजना के अन्तर्गत शासन को अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया है। पार्षदों को मानदेय दिया जाना, शासन द्वारा पार्षदों को प्रत्येक बोर्ड बैठक के लियें 1000/- रूपयें का मानदेय निर्धारित है, जिसका भुगतान पार्षदों को समय पर किया जाता है। बीडीए की दुकानों को हटाकर पूर्व में लाल तालाब पुनः स्थापित कर सौन्दर्यकरण कराया जायें, बुलन्दशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक दिनाक 17.03.1988 में नगर पालिका परिषद की सीमान्तर्गत लाल तालाब स्थित नजूल भूमि पर व्यवसायिक / कार्यालय काम्पलेक्स विकसित करने की अनुमति प्रदान की गयी थी। तत्पश्चात् शासनादेश संख्या 2864/ नजूल 86 एन/89 नजूल अनुमाग दिनांक 10 जनवरी, 1999 के अनुसारप्रश्नगत स्थल की नजूल भूमि क्षेत्रफल 5482 वर्गमी० को रू० 500/- प्रति वर्गमी० की दर से कामर्शियल कान्पलेक्स कार्यालय काम्पलेक्स भवन निर्माण के लिए बुलन्दशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के पक्ष में कतिपय शर्तों के अधीन हस्तान्तरित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी थी, जिसके सापेक्ष प्राधिकरण को 4411.00 वर्गमी० का कब्जा दिनांक दिनांक 15.10.1992 को जिला प्रशासन द्वारा प्राधिकरण को हस्तानान्तरित किया गया था। प्रश्नगत स्थल पर काफी लम्बे समय से बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता अवैध रूप से बैठे हुए थे। जिन्हें स्थल से हटाये बिना एवं उन्हें समायोजित किये बिना स्थल पर कोई निर्माण सम्भव नहीं था। इसी क्रम में वर्ष 1994 में इस स्थल पर व्यवसायिक काम्पलेक्स से 83 बड़ी दुकाने तथा भूमि के एक भाग पर सब्जी विक्रेताओं के लिए 90 छोटी दुकाने बनायी गयीं। सब्जी विक्रेताओं को निर्मित 90 छोटी दुकानों में से 83 दुकाने आवंटित किया गया। प्रश्नगत भूमि के सम्बन्ध में नायब तहसीलदार (नगर) व तहसीलदार सदर द्वारा संयुक्त रूप से प्रभारी अधिकारी नजूल बुलन्दशहर की प्रेषित अपनी आख्या पत्र संख्या 750 (1) / एम०जे० दिनांक 22.04.1969 अंकित है कि इस सम्बन्ध में स्थल पर स्थल पर व अभिलेखों से जांच की गयी। तहसील में उपलब्ध नजूल सम्पत्ति रजिस्टर में कहीं लाल तालाब सम्पत्ति दर्ज नहीं पाया गया। यह भूमि (लाल तालाब ) वर्तमान खसरा 1180 क्षेत्रफल 218 बीघा 14 बिस्वा का भाग है. जो शहर बुलन्दशहर की आबादी का नम्बर है। इस सम्बन्ध में उर्दू कापी तथा उसकी हिन्दी कापी के अनुसार अराजी लाल तालाब 2 एकड 32.80 डेसीमल (11258 10 कैफियत खेत नं० 28 अंकित है और उसमें उल्लेख है कि अमलदारी शाहने सल्फ में मोतीबाजार था. किसी वक्त में यह बाजार विस्मार हो गया, सरकार बदस्तूर काबिज व दाखिल है। चुनाचे हस्व रिपोर्ट बारफार जमीदाराना कर हुक्म 20 दिसम्बर 1869 ई० दर्ज रजिस्टर नजूल में भी है। आराजी हाजा में मिशन स्कूल भी है। रजिस्टर न० 29 है. जिसका मलवा किरायादार और जमीन सरकार है। इस अराजी मोतीवाद में अराजी जमीदारी भी शामिल है. जिसका किराया म्यूनिसिपल बोर्ड अदा करता है। तफसील मुसम्मात सुन्दर कुवर चौ० लक्षम सिंह, रूप कंवर अंकित है। इससे स्पष्ट होता है कि अराजी लाल तालाब नजूल सम्पत्ति थी. जिसका किरायेदार म्यूनिसिपल बोर्ड था। वह सम्पत्ति अमल दारी शाहाने सल्फ थी, जिसका अर्थ हुआ कि यह सारी सम्पत्ति शाही (Crown) सम्पत्ति थी ओर (Crown) स्टेट में ही Vest कर दी गयी। नजूल दो प्रकार की होती है एक नजूल सरकार दूसरा म्यूनिसिपल नजूल / प्रश्नगत स्थल पर कोई तालाब नहीं है। प्राधिकरण द्वारा निर्मित दुकाने रख-रखाव के अभाव में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, जिसके पुर्ननिर्माण हेतु प्रस्ताव प्राधिकरण बोर्ड में प्रस्तुत किया गया था। प्राधिकरण बोर्ड में प्रस्तुत प्रस्ताव पर बोर्ड द्वारा सहमति दी गयी है। कचहरी रोड़ पर अतिक्रमण की समस्या का समाधान किया जाना, नगर में अस्थाई अतिक्रमण अभियान चलाकर हटाया गया है। स्थाई अतिक्रमण के चिन्हिकरण की कार्यवाही राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय नगर पालिका बुलन्दशहर ओ०डी०एफ०++ में घोषित है, जिसमें नियमित रूप से नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दोनों पारियों में करायी जाती है तथा वार्डो / मौहल्लों में समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर, सफाई करायी जाती है। बैठक में मंडलायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि पूर्व की समीक्षा बैठकों में मंत्री जी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का निस्तारण ससमय व गुणवत्तापूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की सी0एम0 डैशबोर्ड की रैंकिंग में उच्च सुधार किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी श्रुति द्वारा मंडलायुक्त महोदय को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूर्व की समीक्षा बैठकों में मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का निस्तारण ससमय व गुणवत्तापूर्ण कर दिया गया है और शेष का निस्तारण भी ससमय और गुणवत्तापूर्ण कर दिया जाएगा। इस अवसर पर बुलंदशहर, खुर्जा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, अपर मंडलायुक्त बलीराम वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भरत राम यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()
