बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्रुति द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सभी को प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई। “हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता के लिये दृढ़ संकल्प होकर एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित छात्राओं तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी व स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। सभागार में उपस्थित छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किए गए और शहीदों को याद किया गया। जिलाधिकारी ने शहीदों को नमन करते हुए संबोधित किया कि आजादी दिलाने वाले वीरों ने शहीद होकर देश को आजादी दिलाई। आजादी के बाद हमारा देश में लोकतान्त्रिक, गणराज्य के रूप में  26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। बहुत महत्वपूर्ण संविधान हम सबको मिला है, हमें गर्व की बात है पूरी दुनिया में हमारा संविधान सबसे बड़ा है हमारे विद्वानों ने बहुत अच्छा संविधान लिखा है, बहुत सोच समझ कर लिखा है क्योंकि हमारे देश में विविध भाषाएं, धर्म, जातियों का देश है सबको समान अधिकार मिला है। संविधान लिखने वालों ने कठिन परिस्थितियों में भी सामाजिक एकरूपता बनाई, भाषा, धर्म, जाति, लिंग सभी को सामान अधिकार दिए।

हमारा देश इसी संविधान से चल रहा है और आगे बढ़ रहा है जैसे कि दुनिया में 4वी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है और भी प्रगति कर रहा है। हम सबको मिलकर आपसी छोटी-छोटी बातों को भूलकर संविधान के अनुसार देश को और प्रगति की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा कि संविधान के रूप में अमरगाथा, अनुशासन, विकास की गति की ओर देश आगे बड़े और देश विकसित हो सके ऐसा संविधान हमे मिला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को हम सबको सहेज कर रखना है कि यह हमारा संविधान लोकतांत्रिक देश सदियों तक चलता रहेगा। जिलाधिकारी श्रुति ने समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भरत राम यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *