–चित्रकला प्रतियोगिता में लिया अनेक विधालय के बच्चों ने भाग
–भव्य भंडारे में उमडा जनसैलाब
–देर शाम आयोजित माता की चौकी के दौरान मंदिर प्रांगण में रही अपार भीड
खुर्जा। प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर मातारानी की 30वीं वर्षगांठ प्राण प्रतिष्ठा दिवस बडी धूमधाम से आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान मातारानी को प्रातः काल में पंचामृत से स्नान कराया गया। तत्पश्चात मातारानी को सुंदर सुंदर वस्त्र व आभूषण धारण कराए गए। दोपहर के समय मंदिर प्रांगण में श्रीमती राधारानी मित्तल की स्मृति में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें सीनियर वर्ग में जैनिथ पब्लिक स्कूल के छात्र राज राठौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ-साथ जूनियर वर्ग में भी जैनिथ ने बाजी मारी प्रथम पुरस्कार जेनिथ पब्लिक स्कूल के छात्र देव तोमर एवं द्वितीय पुरस्कार गगन शर्मा ने प्राप्त किया सीनियर वर्ग में प्रथम आने वाली दिशा शर्मा भी जेनिथ की की छात्रा रह चुकी हैं । क्षेत्रीय विधायिका मीनाक्षी द्वारा सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सभी का उत्साह वर्धन किया। वहीं शाम के समय मंदिर प्रांगण में भव्य रूप से माता रानी की चौकी का आयोजन कराया गया जिसमें भजन गायक ध्रुव लाडला एवं उसके टीम ने अनेक सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति माता रानी के समक्ष प्रस्तुत की जिसे सुनकर प्रांगण में बैठे भक्त जन ने पर मजबूर हो गए देर शाम तक भजनों का कार्यक्रम चला रहा इस दौरान भक्तों के बीच छप्पन भोग का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अनेक सदस्य मौजूद रहे। मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों ने मातारानी को पुष्प फल मिष्ठान चुनरी आदि अर्पण कर मातारानी को वर्षगांठ की शुभकामनायें देते हुए अपने व अपने परिवार पर कृपा बनाये रखने की मनोकामना मांगी।
![]()
