खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में भारत माता पूजन एवं समर्पण कार्यक्रम भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जाता है । इसमें भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्पण, और वन्दे मातरम् के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और देशप्रेम को मजबूत करने का संकल्प लिया जाता है । इसी क्रम में शनिवार को विधालय में भारत माता पूजन एवं समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर में विद्या भारती द्वारा संचालित अन्य दो विद्यालय आदर्श शिशु मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, नवदुर्गा शक्ति मंदिर खुर्जा तथा रमामूर्ति हरस्वरूप बालिका सरस्वती विद्या मंदिर, सुभाष रोड खुर्जा से प्रबंध समिति सदस्यगण, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, आचार्य, आचार्या, अभिभावक बंधु बहिनें तथा पुरातन छात्र भैया बहिन सम्मिलित हुए ।

कार्यक्रम के मुख्य अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, अध्यक्ष रमामूर्ति हरस्वरूप बालिका सरस्वती विद्या मंदिर खुर्जा तथा मुख्य वक्ता प्रदीप गुप्ता, माननीय संगठन मंत्री, मेरठ प्रांत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, विद्या भारती रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के साथ हुआ। प्रदीप गुप्ता ने अपने उद्बोधन में विद्या भारती के लक्ष्य, उसके संकल्प, तथा वर्तमान समाज में विद्या भारती की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए समाज से आगे बढ़कर देश सेवा में सम्मिलित होने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 बंधु बहिनें उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता ने किया ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *