जहाँगीरपुर : ।भारत पुष्प। आरपीएस पब्लिक स्कूल मे 20 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख खुर्जा मोनिका सिंह विद्यालय के प्रबन्धक डॉ.विनोद तेवतिया व् प्रधानाचार्या पुष्पलता तोमर ने स्व. रामपाल सिंह की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। सरस्वती वन्दना व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित करके बच्चों ने कार्यक्रमो से समारोह में समा बांध दिया। देशभक्ति,बेटी बचाओं – बेटी बचाओं व योग आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अलग ही छटा बिखेरी! इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख खुर्जा मोनिका सिंह ने कहा कि स्व. आरपी सिंह ने इस ग्रामीण क्षेत्र में इस विद्यालय की नींव रखकर यहीं के, बच्चों को अच्छी शिक्षा के माध्यम से देश सेवा में निकालकर एक सराहनीय कार्य किया था। आज विद्यालय 20 वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। उन्होंने प्रधानाचार्या व अध्यापको से अच्छी से अच्छी शिक्षा देने कि अपील की। विद्यालय के प्रबन्धक डॉ. विनोद तेवतिया ने बच्चों से शिक्षा के साथ खेलकूद जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेने की पुरजोर अपील की! समारोह में चौ० प्रेमवीर सिंह, राज सिंह चौहान,दीपक चौधरी,राजेन्द्र सिंह राणा, सुरेश दिमानिया, मनजीत मलिक, शिव कुमार वैनीवाल, विकास तेवतिया सहित हजारो लोग शामिल रहे! कार्यक्रम की अध्यक्षता चौ० प्रेमवीर सिंह गोठनी व संचालन हिरदेश धिंगल ने किया!
![]()
