जहांगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स/मनोज सिंह) क्षेत्र के शिक्षण संस्थान महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज के सात मेधावी छात्रों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा के दम पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन छात्रों की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय प्रबंधन बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के लोगो मे खुशी है। जहांगीरपुर के एनएस पब्लिक स्कूल मे हुई टैलेंट शो प्रतियोगिता मे विद्यालय कि साक्षी पुत्री अवधेश ने ड्राइंग मे प्रथम स्थान, मयंक पुत्र संजय संगम ने कविता लेखन मे निखल पुत्र जीतेन्द्र एक्टिंग मे वैष्णवी पुत्री अरविन्द ने मेंहदी प्रतियोगिता युग पुत्र संदीप नादर ने डांस हर्ष पुत्र प्रेमपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर पवन छौकर तथा अशोक कुमार व प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए कहा, “हमारे छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच की आवश्यकता है।” इस मौके पर पृथ्वीराज चौहान , जेपी सिंह, रामदत्त शर्मा, राजेन्द्र सिंह, सुनीता ,हिमानी शर्मा , प्रियंका भारती, छाया शर्मा, बॉबी शर्मा,आचार्य आकाश भारद्वाज रीना चौधरी, रिया रावत, भूमि शर्मा, पुष्पा गौतम व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
![]()
