सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सनातन धर्म के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को भगवान बाबा भोलेनाथ शिवशंकर की महाशिवरात्रि का पावन त्योहार पूरे देश मे विधीविधान से पूजा अर्चना कर मनाया जाता है। उसी क्रम में बाजार माधोदास में संचालित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय/ राजोयग शिक्षा केंद्र पर महाशिवरात्रि से एक सप्ताह पूर्व महाशिवरात्रि का पावन त्योहार ध्वजारोहण कर मनाया गया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नोयडा से आयी मुख्य अतिथी व सेंटर की संचालिका शिल्पा बहन ने नित्यक्रम मे किया जाने वाला मुरली पाठ का रसास्वादन सभी जिज्ञासूओं/श्रद्धालुओ को कराया। ओर उसके मुख्य अतिथी व शिल्पा बहन ने सभी लोगों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया ओर शिव बाबा भोलेनाथ के जय-जयकारे के नारे लगाये जिससे आसपास का वातावरण बहुत सुंदर  व शोभायमान हो गया।

इस कार्यक्रम में नगर पालिका चैयरमैन डाक्टर प्रदीप दीक्षित का स्वागत सत्कार किया गया उसके बाद चैयरमैन ने शिव बाबा की महाशिवरात्रि के पावन पर्व के बारे मे विस्तृत जानकारी दी और बाद में बच्चियों मे शिवरात्री से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *