बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सोमवार को जिलाधिकारी श्रुति ने खंड विकास अधिकारी बुलंदशहर के कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यालय में संपादित किए जा रहे कार्यों एवं आने वाले लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यालय में स्थापना, लेखा, एनआरएलएम, कम्प्यूटर कक्ष, एडीओ कार्यालय आदि पटलों का निरीक्षण करते हुए पटलों पर होने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि पटल पर कोई भी कार्य लंबित नहीं हो। अभिलेख में सभी एंट्री अद्यतन रखे। कार्यालय में साफ सफाई व्यवस्था रखी जाए। कार्यालय में आने वाले लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की जाए। शासन की लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाया जाए। कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनकर नियमानुसार निस्तारण करें। निरीक्षण के समय कार्यालय में अपने कार्य के लिए आए लोगों से भी वार्ता करते हुए कार्य के संबंध में जानकारी ली गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र मिश्रा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
