– संघ शताब्दी वर्ष पर विराट सम्मेलन का आयोजन

– समाज में समरसता और संगठन पर दिया जोर

छतारी : ।भारत पुष्प। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को गांधी इंटर कॉलेज, छतारी दोराहा परिसर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में क्षेत्र के अनेक गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर भगवा ध्वज, भारत माता के चित्र और सांस्कृतिक प्रतीकों से सुसज्जित मंच आकर्षण का केंद्र रहा। हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि परम पूज्य स्वामी पूर्णानंद पुरी जी महाराज (हरिद्वार) ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र की मजबूती समाज की एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज संगठित और जागरूक रहेगा तो भारत विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने युवाओं से संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि परम पूज्या साध्वी समाहिता देवी जी (श्रीधाम वृंदावन) ने मातृशक्ति को समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि परिवार और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका केंद्रीय है। उन्होंने नारी शक्ति को संस्कार, सेवा और समर्पण की प्रतीक बताया। मुख्य वक्ता विनय जी (सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख, मेरठ प्रांत) ने संघ के शताब्दी वर्ष की उपलब्धियों और संगठन विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने पर बल दिया। इस अवसर पर खजान सिंह, अनिल सूर्यवंशी, दिनेश जिंदल, डॉ. ऋषि, श्रीओम शर्मा, मोहन लाल शर्मा, कमल सिंह प्रधान, पूजा, धर्मेंद्र सिंह, अनुज, महेश, शिव कुमार सिंह, सोमवीर सिंह, जयशिव शर्मा, दिवस अग्रवाल, प्रशांत उर्फ छोटू, पंकज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *