खुर्जा – ।भारत पुष्प। विधिक माप विज्ञान खुर्जा के वरिष्ठ निरीक्षक सेठपाल सिंह और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक/सचिव बुलंदशहर रिपु धमन की एक संयुक्त टीम ने त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्री लिमिटेड सावितगढ़ मिल में तौल कांटों की शुद्धता की जांच की। मोबाइल वेब्रिज टेस्टिंग वैन द्वारा कांटों की जांच की गई, और पाया गया कि सभी कांटे शुद्ध तौल कर रहे थे। यह अचानक कार्रवाई सहायक नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान मेरठ संभाग मेरठ के दिशा निर्देशन में हुई। इस अवसर पर बांट माप विभाग खुर्जा  दूजेलाल और साबितगढ़ मिल के गेट इंचार्ज श्री बसंत चौहान आदि उपस्थित रहे। खुर्जा के वांट माप के अधिकृत विक्रेता सरिता गुप्ता ने कहा, “इस तरह के निरीक्षण समय-समय पर बहुत जरूरी हैं, ताकि घट तौली (वजन में कमी) जैसी समस्याओं से बचा जा सके और उद्योगों में सही तौल प्रणाली बनी रहे। यह न केवल व्यापार की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने के लिए भी आवश्यक है।”

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *