ककोड। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सरकार द्वारा यूजीसी कानून बनाया जा रहा है जिसमें स्वर्ण समाज के लिए अहित बताया जा रहा है इसलिए पूरे देश मे जगह-जगह इस कानून का विरोध-प्रदर्शन किये जा रहे है। उसी क्रम में थाना ककोड़ के मंदिर श्री शिवालय में राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में एक विशाल  जनसभा का आयोजन किया गया ओर उसके बाद रैली निकालकर देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम का एक ज्ञापन सक्षम अधिकारी को सौंपा। क्षत्रिय व अन्य समाज के लोगों ने बैठक कर इस काले कानून का जमकर विरोध धरना-प्रदर्शन किया और यूजीसी को काला कानून बताते हुए कहा की केंद्र सरकार से इसे जल्द से जल्द वापस ले वरना उग्र प्रद्रर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। जिला अध्यक्ष जगवीर भाटी ने बताया कि जनवरी माह में केंद्र सरकार ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में यूजीसी लागू किया था जो यह कानून पूरी तरह भाजपा की स्वर्ण /क्षत्रिय विरोध नीति को उजागर करता है। क्योंकि जिस तरह फर्जी एस0सी और एस0टी एक्ट लगवाया जा रहा है, उसी तरह यूजीसी भी स्वर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के लिए खतरा पैदा करता है इसलिए कानून में स्वर्ण समाज के छात्रों को कोई अपील करने का प्रावधान नहीं है। इस कानून का सहारा लेकर रंजिशन झूठे मामले में फंसाने की घटनाओं में इजाफा होगा। साथ ही झूठी शिकायत करने वालों के लिए भी सजा का प्रावधान नहीं है। ऐसे में झूठी शिकायत कर स्वर्ण समाज के बच्चों के कैरियर को बर्बाद करने से इनकार नहीं किया जा सकता है। साथ ही पढ़ाई के दौरान छात्रों में और अधिक जातिवाद पैदा होगा और बताया की यूजीसी कानून लगने की वजह से एक—दूसरे के करीब आने से भी डर की वजह से परहेज करेंगे और कहा कि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो सड़क से संसद तक आंदोलन किया जाएगा और स्वर्ण समाज चुप नहीं बैठेगा।

उन्होने बताया कि राजद की प्रवक्ता कंचन यादव ने हाल ही में एक बयान दिया है, जिसमें उसने कहा कि यूजीसी के जरिए स्वर्ण समाज के युवाओं को फंसाने की बात कही है ताकी वह आगे न बढ़ सके। इस कानून का बड़ी संख्या में दुरुपयोग होगा। इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष जगवीर भाटी  नरेन्द्र प्रताप सिंह, ईश्वर चंद्र प्रधान, फूलचंद सिंह, आर.पी सिंह, पी.के सिंह, के.पी सिंह, मंजू ठाकुर, ज्योति सिंह, प्रताप सिंह सेंगर, राजेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिकरवार, प्रदीप कुमार चौहान, डाॅ अमरजीत सिंह कुंवर लोकेंद्र सिंह, रामप्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, संजीव सिंह अरविंद सिंह, दीपक सिंह गौरव सिंह, करन सिंह राकेश सिंह, सुभाष सिंह, विजय सिंह, योगेश सिंह, सचिन सिंह, रोहित सिंह, अंकित सिंह, विकास सिंह, सतीश सिंह, सुनील सिंह, पंकज सिंह, मनीष सिंह, कपिल सिंह के अलावा सैकड़ो सामान्य वर्ग के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *