–आधा दर्जन कोलोनी करायी ध्वस्त

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दे की आजकल जगह-जगह कोलोनाईजर बिना विकास प्राधिकरण की परमिशन के धड़ाधड़ काट रहे है और गरीब तबके के अज्ञानी लोग इस कोलोनाईजरों से कम रेटो के चक्कर में आकर प्लाट खरीदकर फंस जाते है और जब विकास प्राधिकरण का चाबुक चलता है तो खरीदार अपने प्लाट के बचाब करने हेतू आला अधिकारीयों के दरारों में चक्कर काटते हे मगर इन अधिकारीयों के पास कोई राहत ना मिलने पर वह नेताओ के दरबारों मे न्याय की गुहार लगाता है मगर वहां भी कोई राहत नही मिल पाती क्योकी वो अवैध कोलोनी बसायी जा रही थी जिस पर प्राधिकरण का चाबुक चलकर ध्वस्त करा दी जाती है। उसी प्रकार की अवैध कोलोनीयों का मामला उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील खुर्जा का सामने आया है सुत्रो व तीसरी नजर के देखे अनुसार खुर्जा क्षेत्र के हाईवे 34 के किनारे करीब आधा दर्जन अवैध प्लाटिंग करायी जा रही थी जिस पर आज खुर्जा विकास प्राधिकरण के आला अधिकारीयों ने बडी कार्यवाही करते हुए अपने पीले पंजे को दहाड़ने का फरमान सुनाया।

अपने अधिकारीयों के फरमान को सुनकर पीला पंजा उन सभी अवैध कोलोनीयों पर खुब जमकर गरजा और सभी को कुछ ही समय में ध्वस्त कर डाला जिससे कोलोनाईजरों में हडकंप मच गया। विकास प्राधिकरण के सचिव ने बताया की काफी दिनों से लगातार सूचनाएं मिल रही थी की खुर्जा क्षेत्र में जगह-जगह कोलोनाईजरों द्वारा अवैध प्लॉटिंग की जा रही है इस सूचना के आधार पर जब जांच पड़ताल करायी गयी तो इन सभी कोलोनाईजरों ने विकास प्राधिकरण से कोई किसी भी प्रकार की परमिशन व नक्शा नही प्राप्त किया है। इसलिए इन सभी अवैध कोलोनीयों पर प्राधिकरण का चाबुक राजस्व विभाग की मौजूदगी में चलाकर ध्वस्त कराने की कार्यवाही करायी गयी है। इस कार्यवाही में राजस्व विभाग व प्राधिकरण टीम के साथ पुलिस बल तैनात रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *