बुलंदशहर। भारत पुष्प। सोमवार को जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेतर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में परिवहन, स्टांप, वाणिज्य, आबकारी, विद्युत, मंडी सहित सम्बंधित कर करेतर के विभागो की विस्तार से समीक्षा की गई। लक्ष्य के अनुरूप कम प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में राजस्व कार्यों, डिजिटल उपस्थिति, ई ऑफिस, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों का गुणवत्ता से निस्तारण करने आदि कार्यों की तहसीलवार समीक्षा को गई। निर्देशित किया गया कि गया कि राजस्व वसूली को शत प्रतिशत रूप से लक्ष्य के अनुरूप करना सुनिश्चित करें। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि समय समय पर आरसी का मिलान कराया जाए। ओटीएस योजना में निस्तारण होने के उपरांत सूचित करें कि संबंधित जारी आरसी का निस्तारण हो गया है जिससे जारी आरसी को पोर्टल से भी निस्तारित किया जा सके। उप जिलाधिकारी , तहसीलदार, नायब तहसीलदार के न्यायलयों में दायर वादों को मेरिट के आधार पर समी से निस्तारित करें। 05 वर्ष, 03 वर्ष से अधिक का कोई भी वाद लंबित नहीं होना चाहिए। वाद के निस्तारण के उपरांत उसे संबंधित पोर्टल एवं अभिलेख में दर्ज कराया जाए। तहसील में आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्ता के साथ उनका निस्तारण कराए। भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण में टीम बनाकर पैमाईश कर निस्तारण कराया जाए। तहसील से जारी होने वाले आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र को निर्धारित समयावधि में जारी किया जाए। डिजिटल सर्वे, रियल टाइम खतौनी आदि कार्यों को समय से पूरा कराए। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण करने में निगेटिव फीडबैक आने से जनपद की रैंकिंग पर भी असर पड़ता है इसलिए सभी को निर्देशित किया गया कि शिकायत का निस्तारण करते समय पोर्टल पर सभी आवश्यक जानकारी को भरा जाए। शिकायत करने वाले व्यक्ति को भी उसकी शिकायत के निस्तारण के बारे में संतुष्ट कर उसी समय उससे पोर्टल पर संतुष्ट का फीडबैक भरवाया जाए। यदि इसके बावजूद भी शिकायत निस्तारण में सुधार नहीं किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही सीएम डैश बोर्ड पर खराब श्रेणी वाले विभागों के विरूद्ध जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में सीएम डैश बोर्ड पर खराब श्रेणी में नहीं होना चाहिए इसके लिए मानकों के अनुरूप कार्यों को संपादित किया जाए।  बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरत राम यादव, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित सभी अप जिलाधिकारी, तहसीलदार, संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *