खुर्जा। ।भारत पुष्प। सोमवार  को एकेपी डिग्री कॉलिज का एक दिवसीय शिविर गांव किला मेवई मेआयोजित किया गया। सभी स्वयंसेविकाएं महाविद्यालय प्रांगण में एकत्रित हुई। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका नीलू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शिविर स्थल की ओर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गीता सिंह के निर्देशन में रैली को रवाना किया। स्वयं सेविकाएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, जन-जन ने यह ठाना है भारत स्वच्छ बनाना है। इसअवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्राओं में समाज सेवा और समाज से जुड़ना है ताकि शैक्षणिक गतिविधि के साथ सामाजिक क्रियाओं में उनकी सहभागिता हो सके। कार्यक्रम अधिकारीडॉ गीता सिंह ने कहा कि सभी स्वयंसेविकाओं को अनुशासन में रहकर कार्य करना है। इस वर्ष राष्ट्रीय योजना का लक्ष्य महिला सुरक्षा, महिला स्वास्थ्य और स्वावलबंनहै। गांव में पहुंचकर सर्वप्रथम स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल की साफ सफाई की तथा समूह में विभाजित होकर घर-घर जाकर सर्वे किया। रिफ्रेशमेंट करने के बाद स्वयंसेविकाओं के बीच अंताक्षरी करवाई गई तथा छात्राओं ने अपनी-अपनी पसंद के खेल खेलें तत्पश्चात द्वितीय एक दिवसीय कैंप की कार्य योजना बनाई। लक्ष्य गीत के बाद शिविर समाप्त किया गया।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *