खुर्जा। ।भारत पुष्प। जै़निथ पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक एवं साहसिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम निदेशक राहुल राठी के निर्देशन में आयोजित हुआ, जो प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करवाते हैं। विद्यालय के कक्षा प्रथम से कक्षा दशम तक के 144 विद्यार्थियों ने इस भ्रमण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग सहित 10 शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।
विद्यार्थियों को इकोस्कूल एडवेंचर पार्क ले जाया गया। वहाँ पहुँचने पर प्रशिक्षकों द्वारा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए तथा विद्यार्थियों को समूहों में विभाजित किया गया। विद्यार्थियों ने जिप लाइन, टायर मेस, रस्साकशी, कमांडो नेट सहित अनेक साहसिक गतिविधियों में भाग लिया। सभी गतिविधियाँ प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की देखरेख में पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ संपन्न कराई गईं। दिनभर विद्यार्थियों ने विभिन्न रोमांचक गतिविधियों एवं कैंप खेलों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया।
![]()
