बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में आशा एन0एच0एम0 बजट में 7141 रू0 प्रति आशा रहने पर उसे बढाने के निर्देश दिये गये। आर0सी0एच0 पोर्टल में राज्य स्तर पर जनपद की रैकिग प्रथम स्थान पर रहने पर प्रशंसा जाहिर की गयी। ओ0पी0डी0 व आई0पी0डी0 की समीक्षा में माह जनवरी 2026 में गत वर्ष के सापेक्ष समस्त ब्लाक में वृद्वि दर्ज की गयी, किन्तु पीपीसी खुर्जा, स्याना, गुलावठी व मालागढ में ओ0पी0डी0 घटने पर उसे बढाने के निर्देश संबंधित को दिए गए। जननी सुरक्षा योजना माह जनवरी 2026 में गत माह के सापेक्ष जिले में -2.23 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी। ब्लाॅक कसेरकला, दानपुर, पहासू, तौली, अगौता व मुनी को छोडकर किसी भी ब्लाॅक में वृद्वि नही हुयी है। जिस पर जिलाधिकारी महोदया ने नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित एमओआईसी को डिलिवरी बढ़ाने के निर्देश दिये। राज्य स्तर से जनपद बुलन्दशहर में 11 चिकित्सा इकाईयों पर ऑनलाइन पर्चे बनाने हेतु आई0डी0 व पासवर्ड दे दिये गये है। इसके संबंध में निर्देश दिये कि जहां-जहां आई0डी0 पासवर्ड प्रप्त हो गये है वहां पर समस्त पर्चे, उपचार व जांच की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करें। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की रिर्पोटिंग के बारे में एवरेज मरीज 3.46 होने पर बढ़ाने के निर्देश दिये। ई-कवच पोर्टल जो कि क्षेत्र की ए0एन0एम0, सी0एच0ओ0 व आशाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है के संबंध में निर्देश दिये गये कि समस्त स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियां सुचारू रूप से करना सुनिश्चित करें। परिवार कल्याण की समीक्षा में पुरुष नसबन्दी दिये गये वार्षिक कार्यभार 68 के सापेक्ष 19 होने पर शून्य चिकित्सा इकाई को उपलब्धि बढाने के लिये कहा गया। मातृ मृत्यु की समीक्षा में कुल 37 मातृ मृत्यु की संभावित कारण के बारे में जानकारी ली गयी मुख्य चिकित्याधिकारी द्वारा अधिक पी0पी0एच0 होने का कारण बताया। ब्लाॅक पीपीसी खुर्जा 04, संयुक्त चिकित्सालय सिकन्द्राबाद 03, लखावटी 03, व अनूपशहर 03 सिजेरियन होने पर एफ0आर0यू0 चिकित्सा इकाई पर मानक से कम सिजेरियन होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये बढ़ाने के निर्देश दिये। आयुष्मान कार्ड की उपलब्धि में 583755 लक्ष्य के सापेक्ष 1587 आपरेटर आई डी एक्टिव में से 445 कार्यरत आईडी द्वारा कुल 8418 कार्ड बनाने के संबंध में जानकारी देने पर जिलाधिकारी महोदया ने अवशेष लक्ष्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ सुनील कुमार दोहरे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
