बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) योजना के सुदृढ़ीकरण एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के आधुनिक निर्माण हेतु जनपद के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत हुई। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों के सौंदर्यीकरण एवं आधुनिकरण के लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से कार्य कराए जाने के लिए सभी औद्योगिक संस्थानों को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह कदम आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाले 0-6 वर्ष की आयु के बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाएगा। बच्चों की शिक्षा आदि के लिए आवश्यक उपकरणों की उपब्धता से उन्हें सीखने में सहयोग मिलेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आंगनवाड़ी केंद्रों के आधुनिक निर्माण के लिए औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को केंद्रों की सूची उपलब्ध कराते हुए उनसे सहयोग प्राप्त करें। बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग केंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *