बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में संजय सिंह, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलन्दशहर के दिशा-निर्देशन में जनपद बुलन्दशहर में रविवार को आई0पी0 कालिज, कैम्पस-02, बुलन्दशहर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ संजय सिंह, जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारी राजीव कुमार, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, मित्रपाल सिंह, प्रधान न्यायाधीश, प्रधान परिवार न्यायालय, मनोज कुमार मिश्रा, अपर जिला जज, न्याय कक्ष सं0-01, शिवानन्द, अपर जिला जज, न्याय कक्ष सं0-07, शहजाद अली, अपर जिला जज, त्वरित न्यायालय, न्याय कक्ष सं0-03, विकास चौधरी, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलन्दशहर सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। शिविर में प्रतिभागियों की सहायता हेतु समस्त लीगल एड डिफेंस काउन्सिल्स एवं पैरा विधिक स्वंय सेवक एवं समस्त डीएलएसए स्टाफ उपस्थित रहे। जिनके द्वारा मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में प्रतिभागियों की सहायता की और नालसा एवं सालसा के क्रियाक्लापों के बारे में बताया। संजय सिंह, जनपद न्यायाधीश, बुलन्दशहर व अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लघु शिविरों में चिन्हित किये गये लगभग 1150 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत डेमो चेक (21 करोड़ रूपये) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृति पत्र एवं आवास की चाभी का वितरण 10 लाभार्थियों को लाभान्वित किया, समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, 06 लाभार्थियों को कान की मशीन, 11 लाभार्थियों को एम०आर०किट०, शिक्षा विभाग द्वारा (जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 50 लभार्थियों को छात्रवृत्ति चेक वितरण किया, बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा होम बेस्ड टी०एल०एम० सामग्री हेतु 03 लाभार्थीयों एवं ब्रेल सामग्री के 03 लाभार्थियों को लाभान्वित किया एवं 20 बालिकाओ के लिए स्टेशनरी व जूते वितरित किये), राजकीय आई०टी०आई० बुलन्दशहर द्वारा सेवायोजित 21 लाभार्थियों को नियुक्ति -पत्र का वितरण किया, कृषि विभाग द्वारा निःशुल्क 40 मिनिकिट (बीज) 40 किसानों को, 07 लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी एवं 02 लाभार्थियों को 02 सोलर पम्प तथा 16 लाभार्थियों को स्प्रेयर एवं बखारी यंत्र का वितरण किया जाएगा। (कुल 65 लाभार्थियों को लाभान्वित किया),अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद 50 लाभार्थियों को कपडे/जूट के थैले, 50 लाभार्थियों को डस्टबिन, 10 लाभार्थियों को जन्म एवं मृत्य प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बुलन्दशहर द्वारा 05 लाभार्थियों को लाभान्वित किया, पशु पालन विभाग द्वारा मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत स्वदेशी 10 गायों की डेयरी स्थापित करने के लिए 02 लाभार्थियों को अधिकतम 11.80 लाख रूपये प्रदान किये, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत स्वदेशी 02 गाय क्रय कर डेयरी यूनिट स्थापित करने पर 02 लाभार्थियों को अधिकतम 80 हजार रूपये अनुदान प्रदान किये, 25 गोशाला के केयरटेकर को कीड़े की दवाई का वितरण किया, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत 02 लाभार्थियों को लाभान्वित किया, श्रम विभाग द्वारा मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत 20 श्रमिकों को 11,20,000/-रूपये की स्वीकृत धनराशि, कन्या विवाह सहायत योजना के तहत 15 श्रमिकों को 8,25,000/- रूपये की स्वीकृत धनराशि एवं संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 07 श्रमिकों को 12,500/- की स्वीकृत धनराशि के वितरण हेतु स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किये, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं ई-श्रम योजना के अन्तर्गत 10-10 श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा एवं कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम 1923 के अन्तर्गत 03 लाभार्थियों को 27,97,000/- रूपये की स्वीकृत धनराशि के वितरण हेतु स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किये, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा 89 लाभार्थियों को खेल सामग्री का वितरण किया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बुलन्दशहर द्वारा 05 गर्भवती महिलाओ की गोद भराई एवं 05 बच्चों का अन्नप्राशन, 25 लाभार्थियों को पुष्टाहार वितरण किया गया लगभग 80 लाभाथियों को लाभान्वित किया, विद्युत वितरण विभाग द्वारा 20 लाभार्थियों को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ प्रदान किया, जिला पूर्ति अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना के अन्तर्गत चयनित 10 लाभार्थियों को योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत 32 लाभार्थियों को राशनकार्ड वितरित किया, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों को लाभान्वित किया, उच्च शिक्षा नोडल अधिकारी, बुलन्दशहर द्वारा 50 छात्रवृत्ति लाभार्थी, 13 स्मार्टफोन लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा पिछड़ी जाति शादी अनुदान, पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत 10 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किये, जिला उद्यान अधिकारी, द्वारा मुख्यमंत्री औद्यानिक मिशन योजना के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को लाभान्वित किया, उपायुक्त स्वतः रोजगार, बुलन्दशहर द्वारा 05 महिलाओ को सी०सी०एल० का डेमो चेक एवं 50 समुह से जुड़ी महिलाओं को आर०एफ०, सी०आई०एफ० योजना से लाभान्वित किया जिसमें (2963 स्वयं सहायता समुहों को 1,77,78,00,000/-रूपये प्रति समुह 06 लाख रूपये सी०सी०एल० के स क्रेडिट लिमिट की डेमो चेक हेतु मंच पर 05 मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किया) आदि को लाभान्वित किया। उक्त मेगा/वृहद सेवा एवं सहायता शिविर में लगभग कुल 1150 लाभार्थियों को 199 करोड़ रूपये की योजनाओं का लाभ दिया गया। 

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *