खुर्जा। ।भारत पुष्प। बलिदान दिवस पर पंडित चंद्र शेखर आजाद के बलिदान को याद किया गया। शनिवार सुबह आजाद की प्रतिमा के आगे दीप जलाकर उनको नमन किया। इस दौरान पंडित चंद्र शेखर आजाद अमर रहे के नारे लगाए गए। नगर के कबाड़ी बाजार स्थित पंडित चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष ब्राह्मण समाज के लोग एकत्र हुए। इस दौरान सोनू पंडित ने अन्य लोगों के साथ प्रतिमा को स्वच्छ किया। उन्होंने बताया कि बलिदानी चंद्र शेखर आजाद के बलिदान को देशवासी कभी नहीं भुला सकते। इस दौरान साफ सफाई के बाद नगर के ब्राह्मण समाज द्वारा पंडित श्री चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और दीप जलाकर पंडित चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पंडित चंद्रशेखर आजाद का नारा लगाया मैं आजाद हूं आजाद रहूंगा। इस दौरान वंदे मातरम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम समापन किया। इसमें वीरेश शर्मा,खेमचंद शर्मा, आशीष शर्मा गोल्डी, प्रिंस पाठक, करण कौशिक, संजीव शर्मा खोटे, राजीव शर्मा, अजय शर्मा, सचिन शर्मा,ऋषभ पंडित, प्रशांत वशिष्ठ, नवीन शर्मा चेतन बिस्मिल आदि लोगों उपस्थित रहे।
![]()
