सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश में होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा इसलिए उससे पहले जगह-जगह होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उसी क्रम में मां सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चो नें होली से संबधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी और कविता पाठ एंव भाषण दिये इन प्रस्तुतियों को देखकर  नारी शक्ति में भी उमंग व उत्साह भर गया और महिलाओ ने भी खुब जमकर नृत्य किया ओर कविता पाठ का रसास्वादन कराया।

कार्यक्रम से पूर्व वर्ष 26-27 के लिए पदाधिकारी के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करायी जिसमें अध्यक्ष पद के लिए विभोर गुप्ता को एवं सचिव पद हेतु ईश्वर चंद्र गोला को सर्वसम्मति से चुना गया ओर इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश तितोरिया को चुना गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर फूलो की होली खेली। कार्यक्रम का मंच संचालन विभोर गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के सभी पदाधिकारीगण सपरिवार सहित मोजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *