सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। दिक्षित पैलेस में ब्रह्ममण सभा ने बड़े धूमधाम से होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया। उसके बाद शिवकुमार सजल सेवा निवृत्त शिक्षक नें होली मिलन सै संबंधित कविता पाठ एंव भाषण दिये और इसके बाद सभी मंचासीनों ने होली के बारे मे विस्तृत ऐतिहासिक जानकारी देते हुए शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में सभी मौजूदाजनों को परशुराम भगवान की तस्वीर व धार्मिक पुस्तक भेंट की गयी। इस कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर फूलो की होली खेली और जलपान किया। कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथी श्रीचंद शर्मा, पीताम्बर शर्मा, शिवकुमार शर्मा, तारा चंद शर्मा, प्रदीप दीक्षित, पवन दीक्षित व गणमान्य मौजुद रहे। कार्यक्रम का मंच जैन इंटर कॉलेज के शिक्षक अखिलेश कुमार ने किया।
![]()
