खुर्जा। ।भारत पुष्प। सोमवार को जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने खुर्जा कस्बे में छोटी होली के नाम से होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों से भी वार्ता करते हुए होली दहन के संबंध में जानकारी ली गई। महिलाओं द्वारा होली का पूजन किया जा रहा था। उप जिलाधिकारी खुर्जा को निर्देशित किया गया कि होलिका दहन के समय मौके पर उपस्थित रहकर होलिका दहन को शांति पूर्वक संपन्न कराया जाए। साफ सफाई, विद्युत के तारों इत्यादि सभी व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय, सीओ सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
