–मिठाई और उपहार पाकर बच्चों में दौडी खुशी की लहर

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं से हर साल की तरह इस बार भी अभावग्रस्त बस्ती की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मासूम बच्चों के साथ होली मनायी। झुग्गी बस्ती के सभी परिवारों को गुलाल, रंग, पिचकारी, गुझिया, मिठाई, फ्रूटी, बिस्कुट आदि गिफ्ट पैक बाँटकर होली की खुशियाँ साझा कीं। दर्जनों बच्चों ने संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ मस्ती के साथ नाचते हुए आनंद मनाया। सोमवार को होली के अवसर पर राष्ट्र चेतना मिशन के प्रमुख पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता अनूपशहर बस स्टैंड के निकट बिजलीघर के सामने स्थित झुग्गी बस्ती में पहुंचे। जहाँ रह रहे सभी परिवारों के सदस्यों को गुलाल लगाकर मिठाई, पिचकारी आदि के गिफ्ट पैक बाँटकर होली की खुशियाँ मनाईं।

राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, महासचिव मयूर अग्रवाल, उपाध्यक्ष कपिल राणा आदि ने बच्चों को होली के महत्व और परम्पराओं के बारे में बताते हुए सभी को अपने हाथों से गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ प्रदान कीं। सभी बच्चे संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ होली के गीतों पर काफ़ी देर तक जमकर झूमते नाचते रहे, बच्चों के चेहरों पर खुशियाँ बिखरेकर संगठन के कार्यकर्ता भी भरपूर उत्साह और उमंग में भर गए। भव्य कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमन्त सिंह, उपाध्यक्ष कपिल राणा, महासचिव मयूर अग्रवाल, डॉ सौहार्द्र दुबे, नमन कौशिक, तुषार गुप्ता, आचार्य कृष्ण मिश्रा, न्यू गुप्ता, रामावतार लोधी, देव शर्मा, प्रयाग अग्निहोत्री, प्रबुद्ध दुबे, अनिल गर्ग, अरुण राजपूत, प्रभात कुमार, अर्पित भारद्वाज, निकुंज गुप्ता, लकी पंडित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *