खुर्जा। ।भारत पुष्प। मां भगवती निष्काम सेवा मंडल द्वारा सोमवार को नगर स्थित श्रीराम वाटिका में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व 25 मार्च को आयोजित होने वाली माता महाकाली की शोभायात्रा को लेकर उपस्थित सदस्यों के समक्ष विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस दौरान सोनू पंडित द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं दी गईं। तत्पश्चात आयोजित होने वाली शोभायात्रा के संबंध में कहा गया कि सभी सदस्य कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए प्रयासरत रहें। वहीं कार्यक्रम की पूर्ण रूपरेखा विनीत आर्य द्वारा दी गई। सभा पश्चात सचिव हितेंद्र वर्मा द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली खेलने के लिए आमंत्रित किया गया। सभी ने एक दूसरे को प्रेम के साथ गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंडल के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *