खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में मंडल के योगी बंधुऔं द्वारा योग गुरु राजेश पचौरी के निर्देशन में सत्संग भवन पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें योग गुरु राजेश पचौरी के साथ होली के पावन पर्व को योग व्यायाम करते हुए हर्षोल्लास से मनाया। सभी योगी बंधुओ ने होली के गानों पर योग करते हुए होली मिलन का कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया । कार्यक्रम में लकी ड्रॉ द्वारा योगी बन्धुओं को सम्मान सम्मानित किया गया । लकी ड्रा में सम्मानित भाग्यशाली बंधुओं को मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल द्वारा उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम के संयोजक आशीष वैद्यजी ने सह संयोजक नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष रवि बहल के साथ जलपान आदि की सुंदर व्यवस्था की। कार्यक्रम में महेश भार्गव एवं डॉ बकुल तायल ने मुख्य सलाहकार की भूमिका निभायी। कार्यक्रम में अनेक योगी बंधुओ ने होली के गीतों के साथ होली कार्यक्रम मनाया। योग गुरु राजेश पचौरी , विधिक अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ एडवोकेट, मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल ,रविंद्र गुप्ता आदि ने होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में एन के शर्मा, राजेश शर्मा एडवोकेट ,जितेंद्र सिंह एडवोकेट ,रविंद्र गुप्ता, रमेश कुमार बंसल ,अवनेश बंसल, अरुण बंसल, सौरभ बंसल, दुष्यंत कुमार ,कौशल शर्मा ,सुशील कुमार ,वीरेश मिश्रा ,सोनी रोहिल्ला ,सोम कुमार शर्मा, डॉक्टर आर सी वर्मा ,राजकुमार आदि सैकड़ो योगी बंधुओ ने कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक मनाया ।
![]()
