–श्री हरिदास संकीर्तन मंडल के भजनों पर हुआ जमकर नृत्य

खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री मैंढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज द्वारा रंग-बिरंगी होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी एवं फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल खुर्जा द्वारा मधुर संकीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल के साथ उत्साहपूर्वक होली खेली तथा भक्ति गीतों पर झूमते हुए नृत्य कर आनंद लिया। भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, गले मिलकर एवं पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं और समरसता व भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। मंडल के मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता ने बताया कि भक्तगण होली के रंग में सराबोर होकर प्रभु नाम की मस्ती में ऐसे लीन हुए कि पूरा वातावरण भक्ति रस से ओत-प्रोत हो गया। समाज के अध्यक्ष रवि वर्मा (हैप्पी) ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व द्वेष और गिले-शिकवे भुलाकर आपसी प्रेम बढ़ाने तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। कार्यक्रम में श्री मैंढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज से अध्यक्ष रवि वर्मा (हैप्पी), सचिव शैलेंद्र सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, वीडियो प्रभारी विकास वर्मा, चंद्रपाल वर्मा, शेखर वर्मा, सनी वर्मा, बबली वर्मा, राजकुमार वर्मा, शंकर लाल वर्मा, रामावतार वर्मा (नंबरदार), रामकिशन वर्मा, सभासद सुरेंद्र वर्मा, रामकृष्ण वर्मा, बृजमोहन वर्मा (नीमका वाले), देवेंद्र वर्मा, ताराचंद वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, बिट्टू वर्मा, लीला सिंह पहलवान, राजेश वर्मा, गजेंद्र वर्मा, कपिल वर्मा, प्रमोद वर्मा, ज्ञान प्रकाश वर्मा, विकास सोनी, दिनेश वर्मा, हीरालाल वर्मा सहित समाज के अनेक कार्यकर्ता एवं श्री हरिदास संकीर्तन मंडल से प्रमोद भारद्वाज (गुरुजी), एडवोकेट प्रमोद भारद्वाज, चेतन अग्रवाल (चंचल), अजय कौशल, मनीष तायल, विक्रम सिंह, बंटी सैनी, देवेश कौशिक, एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग एवं डीसी गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *