खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में तहसील खुर्जा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 39 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर मौके पर 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ सुनील दोहरे, उप जिलाधिकारी खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय, सीओ खुर्जा शोभित, तहसीलदार सचिन कुमार सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। हालांकि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायतों का मौके पर निस्तारण न होने से फरियादी मायूस नजर आए।
![]()
