बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक रविवार को टांडा स्टेडियम, बुलंदशहर में खेल एवं महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों,युवा मंडल सदस्यों एवं खेल प्रेमियों ने भारी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न आयु वर्गों में किया गया, साथ ही टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा,आगनवाड़ी आदि महिलायों के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के परिणामों में 100 मीटर दौड़ (अंडर-13 वर्ग) में सोनाक्षी ने प्रथम स्थान, वंशिका ने द्वितीय स्थान तथा गरिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ (13–18 वर्ष वर्ग) में खुशी प्रथम, वर्षा द्वितीय तथा खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं।

इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंडर-13 वर्ग में राधिका ने प्रथम स्थान, मानवी ने द्वितीय स्थान तथा सौम्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 13–18 वर्ष वर्ग में खुशबू प्रथम, प्रिया द्वितीय तथा मधु तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 18 वर्ष से अधिक वर्ग में खुशी ने प्रथम स्थान, विरेशना ने द्वितीय स्थान तथा भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दीप्ति मित्तल नगर पालिका चेयरमैन तथा प्रमोद पांडेय अपर जिलाधिकारी, प्रशासन सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर निशा ग्रेवाल-मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक आकर्ष दीक्षित द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सचिन शुक्ला (खेलो इंडिया सेंटर), विवेकानंद डे प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, दीपक गौतम खंड शिक्षा अधिकारी अनूपशहर,डॉ रवि यादव,रीनू सिंह,पवन राठी स्काउट एवं गाइड,रिजवान अहमद,दीपक कुमार (राजापुर), मनवीर सिंह ,मनीष मिश्रा तथा पुष्पेंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *