खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवार को एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एंजेल्स के सात दिवसीय विशेष शिविर जो ग्राम उस्मापुर में चल रहा है के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ एनएसएस लक्ष्य गीत उठो समाज के लिए उठो के साथ में हुआ। स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया। तदनन्तर स्वयंसेविकाओं व ग्राम के बच्चों ने स्वयंसेविका सरिता व अरीशा के निर्देशन में योग का अभ्यास किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु ने बताया कि आज की थीम “भारतीय ज्ञान परंपरा में स्वास्थ्य है”।

आज विषय विशेषज्ञ के रूप में प्राकृतिक चिकित्सक नरेश आर्य हमीरपुर उपस्थित रहे। उन्होनें कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली में स्वास्थ्य को समग्र रूप से देखा जाता है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा के संतुलित विकास पर जोर दिया जाता है। यह आयुर्वेद को जीवन का विज्ञान बताया जो कि योग पर आधारित है, जो आहार-विहार, दिनचर्या और प्राणायाम के माध्यम से प्राकृतिक जीवनशैली और पूर्ण आरोग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। यह परम्परा आचार्य चरक, सुश्रुत, पतंजलि, वाग्भट व धन्वंतरि द्वारा पोषित है। तृतीय सत्र में ” आधुनिक चिकित्सा विज्ञान या प्राचीन चिकित्सा पद्धति हितकारी” विषय पर डिबेट का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेविका अरीशा, सदफ, प्राची, मानसी, भारती, विजयलक्ष्मी तथा गीता ने दोनों ही पद्धतियों के लाभ व हानि विषय पर विचार रखे। राष्ट्रगान के साथ चतुर्थ दिवस का समापन हुआ।
![]()
