खुर्जा। ।भारत पुष्प। शक्ति साहित्य संस्था खुर्जा द्वारा  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपल्क्ष में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शक्ति साहित्य संस्था के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके एवं मां सरस्वती की वंदना करके किया गया।दीप प्रज्जवलित संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ऋतु गुप्ता द्वारा एवं सभी सदस्य भी उनके साथ शामिल रहे। ऋतु गुप्ता द्वारा अपराजिता की बेल हूं मैं, अंजली के द्वारा नारी जीवन की अजब कहानी श्रीमती मीनू गुप्ता द्वारा यूंही नहीं है नारी शक्ति का पर्याय “रूद्राणी” पूनम शर्मा द्वारा (ग़ज़ल) जाते-जाते मुझे वो दगा दे गया लक्ष्मी कनोडिया के द्वारा जीना सीख गया वर्षा गुप्ता द्वारा नारी अब वो सीधी सादी कहानी नहीं रेनू तायल द्वारा अपने सपने खुद पूरे करो एवं चित्रा द्वारा दुनिया की पहचान है औरत हर घर की जान है औरत। कार्यक्रम में उपस्थित सभी रचनाकारों ने सुंदर प्रस्तुति से श्रोताओं का खूब मन मोहा और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को जोर शोर एवं उत्साह के साथ मनाया गया

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *