बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस क्रम में स्वगणना पोर्टल https://se.census.gov.in  7 मई से 21 मई तक आम नागरिकों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा, जिससे लोग स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह  ने जानकारी दी कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं, जिससे डेटा संग्रहण तेज, सटीक और सुरक्षित होगा। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्रक्रिया अपनाने से न केवल कार्य में तेजी आएगी, बल्कि साइबर फ्रॉड जैसी संभावित समस्याओं से भी बचाव संभव होगा। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित होगी।

प्रमुख निर्देश एवं पहल:

•        स्वगणना पोर्टल 7 से 21 मई तक लगातार (24×7) उपलब्ध रहेगा।

•        सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने कर्मचारियों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

•        अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस डिजिटल पहल का लाभ उठाते हुए स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें और जनगणना 2027 को सफल बनाने में सहयोग दें।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *