खुर्जा। ।भारत पुष्प। रविवार को एंटी करप्शन मूवमेंट भारत, खुर्जा के तत्वावधान में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रंजना सिंह गौतम द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राहुल सिंह, राम दिवाकर (भाजपा नेता) एवं पंडित सुनील गौतम उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेरठ से पधारे एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आकर इस जन आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा: “एंटी करप्शन मूवमेंट भारत केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक जन-जागरण अभियान है। हमें मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहाँ पारदर्शिता, ईमानदारी और न्याय सर्वोपरि हों। जब हर नागरिक भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होगा, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र का विकास संभव होगा।”

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिनेश कुमार वर्मा को पुनः जिला अध्यक्ष बुलंदशहर घोषित किया गया। कार्यक्रम में जिला महासचिव विपिन सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष अतुल गोविल, रवि वर्मा, जिला सचिव शेखर वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष बिरेंद्र गुप्ता के अलावा गिरी सोनी छोटू वर्मा विशाल पोद्दार मनीष गुप्ता विकास सोनी विकास वर्मा शैलेंद्र वर्मा हैप्पी वर्मा राकेश वर्मा राजीव वारशनेय भुवनेश उपाध्याय सुशील गोयनका संजय वर्मा प्रेम प्रकाश अरोड़ा पवन सोनी अनिल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *