–मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्र के नेहरुपुर रेलवे लाईन किनारे जंगल में बच्ची सहित 3 शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा आला अधिकारी/जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात तेजवीर सिंह सीओ शोभित कुमार मौके पर पहुंच गये ओर बच्ची सहित तीनों शवों को क़ब्ज़े में लेकर जाँच पड़ताल में जुट गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया की कोतवाली खुर्जा पर सूचना मिली थी की खुर्जा के नेहरुपुर रेलवे लाईन किनारे मांझीपुर के जंगल में एक बच्ची सहित तीन शव पड़े हुए हैं।
सूचना पर स्थानीय पुलिस व हम लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले की जांच पड़ताल के लिए टीम गठित कर लगा दी गई है और बताया की मृतक बच्ची की पहचान संबूती 7 वर्ष, 32 वर्षीय महिला देवी सरकार और 25 वर्षीय मृतक युवक सरल सरकार पश्चिम बंगाल निवासी के रुप में हुई है। युवक खुर्जा पाटरी में कार्य करता था और मृतक युवक व मृतका महिला आपस में देवर भाभी का रिश्ता बताया जा रहा है और बताया की मृतका महिला का शव पेड़ पर लटका मिला था और इनके पास से एक टूटा हुआ मोबाइल ओर एक ओर मोबाइल, चिप्स पैकैट, समोसे और कोल्डड्रिंक बरामद की गयी है।
![]()
