सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दें कि आजकल कलयुग महाराज के प्रकोप से लगातार जितना अधर्म , अत्याचार व पाप बढ़ता जा रहा है उतने ही भजन कीर्तन व धार्मिक आयोजन भी लगातार किये जा रहे हैं। जैसे कलयुग में तीन बाण धारी श्री खाटू श्याम जी महाराज की पूजा-अर्चना खुब जमकर की जा रही है और जगह-जगह भजन कीर्तन भी बड़े धूमधाम से कराया जा रहा है और इस कलयुग में खाटू श्याम की जय-जयकार हो रही है। उसी क्रम में श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने श्याम कीर्तन महोत्सव से एक दिन पूर्व बड़े धूमधाम से निशान यात्रा निकाली।
यह निशान यात्रा हीरा कोलोनी काली मंदिर से शुभारंभ होकर दनकौर तिराहा चौधरीबाडा, हनुमान चौक, जीटी रोड़ होते हुए वापस यथास्थान पर सकुशल संपन्न हुई। इस निशान यात्रा में श्री गणेश जी महाराज, खाटू श्याम जी महाराज की झांकी अत्यंत शोभायमान नजर आ रही थी। निशान यात्रा में श्री खाटू श्याम सेवा समिति के सभी सेवादार अपनी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे। इस निशान यात्रा को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस का भी भरपूर सहयोग रहा।
![]()
