बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 14 मार्च एवं 15 मार्च को आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्रातः 08 बजे आर्य कन्या इंटर कॉलेज तथा एफबीएम कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर का निरीक्षण करते हुए प्रथम पाली की परीक्षा हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय 08 बजे से अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए जांच संबंधित प्रक्रिया को करते हुए अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने अभ्यर्थियों की की जा रही बॉयोमैट्रिक सहित अन्य जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया गया कि कैमरो को क्रियाशील रखा जाए ओर मॉनिटरिंग भी की जाए। परीक्षा को शांतिपूर्वक, पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराया जाए। परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
![]()
