खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर की मंडी दान गंज स्थित बीच की पट्टी स्थित एक दुकान पर रविवार को एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा और सामान मांगा। जिसे लेने के लिए जब दुकानदार ऊपर गया तभी ग्राहक बना युवक गल्ले में रखी 25 हजार की नकदी व दुकान से सामान लेकर चंपत हो गया। जब दुकानदार नीचे आया और उसने ग्राहक को वहां नहीं देखा तो उसे शक हुआ और उसने गल्ला चैक किया तो गल्ले से नकदी गायब मिली तब उसे घटना की जानकारी हुई।

दुकानदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी तथा मामले की छानबीन करने लगी। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है जिसके आधार पर पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *