बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिला कृषि, औद्योगिक एव सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारंभ 16 मार्च 2026 को किया जा चुका है जिसका समापन 19 अप्रैल 2026 को होगा। प्रदर्शनी के रविन्द्र नाट्यशाला में निरन्तर सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सायंकालीन ओपन स्टेज पर बॉलीबुड फयूजन नाइट एवं अरुण शर्मा व दीक्षा गौतम की टीम द्वारा बॉलीवुड नाईट की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
जिसका उपस्थित दर्शकों द्वारा खूब आनन्द लिया गया। बताया गया कि कल दिनांक 18.03.2026 को बैरन हॉल में 11.00 बजे शतरंज प्रतियोगिता कार्यक्रम एवं सायंकालीन 7.00 बजे ओपन स्टेज पर गंगा जमुनी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 19.03.2026 को बैरन हॉल में पूर्वाह्न 11.00 बजे शतरंज प्रतियोगिता एवं सायंकालीन 7.00 बजे ओपन स्टेज पर डांसिंग कम्पीटीशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
![]()
