बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में तैनात भारतीय सेना के जवान नायक तिलक सिंह का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। तहसील डिबाई के अंतर्गत गांव खैरपुर में जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जवान की बटालियन के अधिकारियों द्वारा भी पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
![]()
