सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आने वाले दिनों में ईद व नवरात्रि त्योहार मनाये जाने है और सरकार की मंशा है की आने वाले सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाये इसलिए सरकारी मशीनरी अलर्ट मोड पर है और किसी भी प्रकार की कोताई बरतने के मूड मे नही है इसलिए जगह-जगह के थानो व तहसीलों में शांती समिति की बैठकों का आयोजन कर लोगो से शांती व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने की अपील कर रहे है। उसी क्रम में मंगलवार को थाना परिसर में शांती समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता नगर के मुखिया दीपक पाल नें की ओर संचालन कोतवाल अनिल कुमार शाही ने किया। बैठक में नगर एसडीएम दीपक पाल व सीओ भास्कर कुमार मिश्रा, कोतवाल अनिल कुमार शाही,चैयरमैन डाक्टर प्रदीप दीक्षित नें सभी समुदाय के धर्मगुरुओ व गणमान्य एंव जिम्मेदार महानुभावों से आने वाली ईद व नवरात्रि , रामनौवी जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील करते हुए कहा की अपने आसपास के क्षेत्र में अगर कोई असमाजिक तत्व व संदिग्ध नजर आये तो उसकी सूचना स्थानिय पुलिस को जरुर दे ओर अपने बच्चों को हुडदंग मचाने से रोके और रमजान के पाक माह में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना फैलाये और सोशल मीडीया पर कोई गलत व भड़काऊ पोस्ट ना करे अगर ऐसा करते हुए कोई भी पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
![]()
