–सिलेंडर कम पाये जाने पर संचालक के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। वर्तमान में घरेलू गैस आपूर्ति की समस्या देखने को मिल रही है और गैस एजेंसियों पर बेसुमार भीड़ जमा हो रही है और अफरा तफरी मची हुई है उपभोक्ता गैस के लिए कई-कई घंटों लाईनों में खड़े होकर गैस का इंतजार कर रहे हैं इसी भीड़ को देखकर सरकारी मशीनरी ने भागदौड़ शुरु कर दी है और गैस एजेंसियों व उनके गोदामों पर औचक निरीक्षण शुरू कर दिये है। जिसमें गैस एजेंसियों पर विभिन्न प्रकार की खामियां पायी जा रही है और मुकदमें दर्ज करायें जा रहें हैं। उसी क्रम में मंगलवार को तहसील अनुपशहर क्षेत्र के थाना आहार क्षेत्र के बांगर में इंडियन गैस एजेंसी पर नगर एसडीएम प्रियंका गोयल ने आपूर्ती विभाग मिलकर छापेमारी की तो मौके पर सिलेंडर कम पाये जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

नगर एसडीएम व आपूर्ति अधिकारी ने बताया की गैस आपूर्ति की समस्या को देखते हुए आज नगर एसडीएम प्रियंका गोयल की अध्यक्षता में तहसील अनुपशहर क्षेत्र के थाना आहार क्षेत्र के बांगर में इंडियन गैस एजेंसी पर छापेमारी कर कुछ खामियां पायी गयी जैसे की मौके पर घरेलू सिलेंडर कम पाये गये है और स्टाक रजिस्टर व सेल्स रजिस्टर को चैक कर मिलान किया गया दोनों में अंतर पाया गया और कोई संतोषजनक ज़बाब नहीं दिया गया जिससे यह प्रतीत होता है की एजेंसी संचालक ने गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी कर दी है इसलिए एजेंसी संचालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है और बताया की इस प्रकार की कालाबाजारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी और सभी उपभोक्ताओं को समय से गैस डिलीवरी करायी जाए। ओर बताया की फिलहाल एंजेसी पर किसी भी प्रकार की मारामारी व अफरा तफरी नहीं है सभी को समय से गैस आपूर्ति करायी जा रही है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *