खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात – दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन गांव उस्मापुर में  समापन समारोह आयोजित किया गयाI कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रों की पावन ध्वनि  तथा NSS लक्ष्य गीत से किया गया I ग्राम प्रधान उपासना सोलंकी, महाविद्यालय से प्राचार्य प्रतिनिधि प्रो बीना माथुर, प्रो रेखा चौधरी तथा एकता चौहान ने मां सरस्वती के श्री चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। एनएसएस नोडल अधिकारी एकता चौहान ने स्वयंसेविकाओं के सम्मुख NSS के महत्व, कार्ययोजना पर प्रकाश डालाI एन एस एस व्यक्ति के व्यक्तित्व को परिपूर्ण बनाने के साथ ही समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने  बताया कि आज की थीम “भारतीय ज्ञान परंपरा में वास्तु है”। प्रो बीना माथुर ने बताया कि घर स्थिरता का प्रतीक है। घर में वायु के आवागमन तथा प्राकृतिक प्रकाश की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। शौचालय व रसोई आमने-सामने नहीं होने चाहिए। आवासयोग्य भूमि के एक तिहाई भाग पर आक्सीजन प्रदान करने वाले वृक्ष हों, घर के मध्य में आंगन अवश्य हो। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं के निर्देशन में विद्यालय के बच्चों ने योगासन, स्तूप, वैदिक प्रश्नोत्तरी, भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित गीत व कविताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया I

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *