खुर्जा। ।भारत पुष्प। सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन की सभा का आयोजन जैनिथ पब्लिक स्कूल के निदेशक राहुल राठी की अध्यक्षता में किया गया। इस सभा के अंदर नगर के सीबीएसई स्कूलों के निदेशक – एल्पाइन पब्लिक स्कूल से संदीप मित्तल, एनआर पब्लिक स्कूल से डॉक्टर गोविंद सिंघल, महाराजा अग्रसेन से कपिल अग्रवाल, भारत विकास से सुनील गुप्ता आदर्श, केपी पब्लिक स्कूल से वैभव गोयल, अरुण इंटरनेशनल से डॉक्टर हिमांशु, सरस्वती विद्या मंदिर से बनारसी दास, मदर अकैडमी से राकेश तालान एवं जीएसएस पब्लिक स्कूल से नरेश चौधरी आदि अन्य उपस्थित रहे l सभा के अंतर्गत काफी विषयों पर चर्चा की गई तथा नीतिगत निर्णय लेते हुए सभा का समापन किया गया l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *