खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को एकेपी डिग्री कॉलेज में अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि शमन मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया l कार्यक्रम संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि अग्निशमन प्रशिक्षण का उद्देश्य  छात्राओं व महाविद्यालय परिवार को आग लगने की आपातकालीन स्थितियों से निपटने ,बचाव करने और अग्निशामक उपकरणों का सही उपयोग सिखाना है l कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के फ़ायर अफ़सर अवधेश सिंह, जोगेंद्र सिंह व मनीष ने महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों , शिक्षणोंतर कर्मचारियों व छात्राओं को आपातकाल में आग पर नियंत्रण पाने के गुर सिखाए  l इस क्रम में फ़ायर ऑफ़िसर अवधेश सिंह ने आग के विभिन्न प्रकार व आग लगने और फैलने के कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला l आग को किस प्रकार नियंत्रित कर जीवन और संपत्ति की रक्षा की जाए ये समझाया उन्होंने बताया हमें आग लगने पर पैनिक नहीं होना चाहिए l LPG गैस में लगी आग को बुझाने के लिए बालू बाल्टी से ढकना  व कंबल का इस्तेमाल करना चाहेगी lआग से घायल व्यक्ति को चिकित्सा देने और उनके लिए स्ट्रेचर बनाना भी सिखाया l छात्राओं व शिक्षिकाओं ने स्वयं अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास किया l जोगेंद्र सिंह ने अग्निशमन आपात नंबर 101 की विस्तृत जानकारी दी l महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर डिंपल विज ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग का उद्देश्य छात्राओं को हर आपात स्थिति के लिए तैयार करना हैं l इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहाl

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *