सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गुरूवार को पुलिस-स्वाट टीम ने मुर्गा व्यापारी संग हुई लूट के तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। एसपी सिटी शंकर ने बताया की आजकल प्रदेश सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला बुलंदशहर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उसी क्रम में गुरूवार को  सिकंदराबाद पुलिस स्वाट टीम ने मुर्गा व्यापारी संग हुई मुठभेड़ के तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया जिसका भंडाफोड़ आज किया गया है इनसे पूछताछ में इन्होंने बताया कि 3 मार्च 26 को गुलावटी रोड़ पर काले पीर के पास एक मुर्गा व्यापारी से जो 2 लाख 70 हजार रूपए की जो लूट की गयी थी वो हम 4 लोगों द्वारा ही की गयी थी।

बताया कि इसके क़ब्ज़े से लूट की वारदात में प्रयुक्त  स्विफ्ट डिजायर कार, अवैध असलहा व लगभग डेढ़ लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं इनमें से एक का अपराधिक इतिहास लंबा है और इनके प्रति न्यायिक कार्यवाही की जायेगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *