खुर्जा। भारत पुष्प। नगर में अखंड ज्योति के साथ महाकाली की शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे तन मन धन के साथ मातारानी का स्वागत किया। बताया गया कि माता रानी की ज्योत में महिलाओं ने कलश उठा रखे थे तथा ज्योत के साथ बैंड बाजे व झांकियां भी मौजूद थीं। उसी ज्योत के साथ माता महाकाली का भी स्वरूप मौजूद था। भक्तों ने माता महाकाली का जगह–जगह भव्य स्वागत किया।
![]()
