– सीएमओ व प्राचार्य ने फीता काटकर किया शुभारंभ

– सर्वाइकल कैंसर से बचाव को बताया जरूरी

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। जनपद में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला अस्पताल पर बालिकाओं को वैक्सीन लगाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी व प्राचार्य ने उपस्थित लोगों को वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी। बुलंदशहर के कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे व प्राचार्य डॉ. संजय कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में कारगर साबित होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय से टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि जनपद में एक हजार से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण किया जाना है। डॉ. हरेंद्र बंसल ने कहा कि जिले में चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बालिकाओं को वैक्सीन का लाभ मिल सके। इस मौके पर सीएमएस डॉ. अजय पटेल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र बंसल, नोडल एनयूएचएम डॉ गौरव सक्सेना, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना कुलश्रेष्ठ, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा व डॉ. कमलेंद्र भारद्वाज सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *